Manual - Lesson Plan & Differentiation
सत्र 1:
पाठ योजना निर्माण तथा
इसका क्रियान्वयन
समय 3.5 घंटे
मुख्य संदेश
- पाठ
योजना के पांचो चरणों का अनुपालन अवश्य किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो
सके कि छात्रों को अवधारणा की समझ स्पष्ट हो गई है.
- प्रत्येक
चरण
की अपनी कुछ प्रमुख
विशेषताएं तथा भिन्न उद्देश्य हैं जिसके लिए अच्छी तरह से योजना बनाई जानी चाहिए
तथा क्रियान्वयन के दौरान इसका अवश्य ध्यान रखना चाहिए.
- पाठ
योजना के क्रियान्वयन का तरीका इसके निर्माण के तरीके से अलग है. इनमें
पांचों चरण समान हैं परंतु इन का क्रम बदल जाता है.
- शिक्षकों
से यह आशा की जाती है कि वे प्रत्येक ज्ञानसेतु कक्षा के लिए पाठ योजना का निर्माण करेंगे तथा इसे
कक्षा में लागू भी करेंगे.
- कक्षा
का पहला 40-45
मिनट इन पांच चरणों
पर आधारित होगा तथा अगले 45-50 मिनट की अवधि में कार्यपुस्तिका पर अभ्यास किया
जाएगा. .
- शिक्षक
को यह सुनिश्चित करना होगा कि ज्ञान सेतु कक्षा के दौरान प्रत्येक छात्र
कक्षा के प्रत्येक मिनट का भली-भांति उपयोग करे.
सहायक सामग्री
- वीडियो ( वीडियो को सीडी में क्रम में रखना
चाहिए. कृपया वीडियो को पूर्व में ही देख कर आश्वस्त हो लें और इन्हें
क्रमानुसार प्रदर्शित करें).
- पाठ
योजना की प्रतियां.
सत्र का सारांश
- पाठ योजना के क्रियान्वयन का परिचय (पांचों
चरणों यानी प्रस्तावना अर्थात opening, I do, We do, You do, closing अवलोकन)
- पाठ
योजना के निर्माण का परिचय
- पाठ योजना के निर्माण तथा इसके क्रियान्वयन के
बीच अंतर
- झारखंड
के लिए इसके मानदंड तथा पाठ योजना निर्माण में शिक्षकों से अपेक्षाएं
- आकलन
सत्र का विवरण/
फैसिलिटेटरों के लिए निर्देश
- चूँकि
यह डिजिटाइज मॉड्यूल है इसलिए सारी सूचनाएं स्लाइड तथा वॉइस ओवर के रूप में मौजूद हैं. कृपया प्रशिक्षण प्रारंभ करने से
पहले सभी वीडियो तथा वॉइस ओवर को एक बार जरूर देख लेंगे.
- प्रतिभागियों
को बताएं कि हम यह सत्र क्यों कर रहे हैं और यह पिछले सत्रों से किस प्रकार
अलग है :
हम पाठ योजना के निर्माण और इसके प्रभावी
क्रियान्वयन के बारे में जानेंगे. यह अपेक्षा होगी कि प्रशिक्षण के पश्चात शिक्षक
पाठ योजना का निर्माण और इसका प्रभावी क्रियान्वयन करने में सक्षम होंगे. यह सत्र पूरी तरह डिजिटल है और इसमें चर्चा के भरपूर अवसर हैं. ऐसा इसलिए किया गया है कि प्रतिभागी इन अवधारणाओं को शत प्रतिशत समझ लें.
- वीडियो
में जिस जगह चर्चा करने के लिए कहा गया है वहां वीडियो रोक दें. इसके बाद प्रतिभागियों से प्रश्न पूछें और चर्चा
करें और प्रतिभागियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर दें.
- चर्चा
से संबंधित प्रत्येक स्लाइड चर्चा करने के लिए है और फैसिलिटेटर का उत्तरदायित्व है कि वे इस चर्चा
को प्रभावी तरीके से संपन्न कराएं. स्लाइड में दिए गए निर्देश के अनुसार समूह
में कार्य करवाएं तथा इसमें सभी प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करें.
- इसी
प्रकार,
फैसिलिटेटर की यह भी
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि प्रत्येक स्लाइड में निहित मुख्य संदेश
प्रतिभागियों तक अवश्य पहुंच जाए.
- स्लाइड
9
के समाप्त होने के
बाद प्रतिभागियों से कहें कि अगर उनके मन में कोई प्रश्न हो, तो पूछ लें. इसके बाद ही ‘प्रस्तावना (opening)’
वाले वीडियो का
प्रदर्शन करें. हर वीडियो के साथ यही प्रक्रिया अपनाएं और प्रतिभागियों को प्रश्न पूछने के लिए
प्रोत्साहित करें.
- सभी
प्रमुख संदेश वीडियो के बैकग्राउंड नरेशन (background narration) में भी दिए गए हैं.
- फैसिलिटेटर
सुनिश्चित करेंगे कि
‘आकलन’ (assessment) उचित तरीके से संपन्न हो.
सत्र 2 : समूह प्रबंधन ( Differentiation)
अवधि : 1. 5 घंटा
मुख्य संदेश
- ज्ञान
सेतु कक्षा को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कक्षा में ‘प्रभावी तरीके से समूह प्रबंधन’ के कौशल के बारे में जानना आवश्यक है.
- ज्ञान
सेतु कक्षा के 90
मिनट की अवधि में
कक्षा के प्रत्येक छात्र को अपने अधिगम स्तर के अनुरूप सहभागिता तथा
अभ्यास-कार्य करना चाहिए.
- कक्षा
में प्रभावी समूह-प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक को विशिष्ट रणनीति
अपनानी चाहिए,
जैसा कि इस सत्र में
वर्णन किया गया है.
- समूह-प्रबंधन
के लिए पूर्व में ही योजना बना लेना महत्वपूर्ण होता है. एक ही कक्षा में
बैठे दोनों समूहों के लिए अगर पहले से ही योजना न बनाई जाए, तो समूह प्रबंधन करना काफी कठिन हो जाता है.
- यह
एक स्वीकार्य तथ्य है कि एक ही कक्षा में एक से अधिक समूहों को पढ़ाने में शिक्षक को अनेक चुनौतियों
का सामना करना पड़ता है, मगर इन चुनौतियों को प्रभावी समूह-प्रबंधन एवं रणनीति बनाकर कम किया जा
सकता है.
सहायक सामग्री
- वीडियो
( वीडियो को सीडी में क्रम में रखना चाहिए. कृपया वीडियो को पूर्व में ही देख कर आश्वस्त हो लें और इन्हें
क्रमानुसार प्रदर्शित करें).
- समूह
प्रबंधन से संबंधित पाठ योजना
सत्र का सारांश
- समूह-प्रबंधन
क्यों?
- चुनौतियों
पर चर्चा
- वीडियो
तथा संबंधित चर्चा
- पाठ
योजना तथा संबंधित चर्चा
- मुख्य
संदेश तथा सार-संक्षेप
सत्र का विवरण/ फैसिलिटेटरों के
लिए निर्देश
- चूँकि
यह डिजिटाइज मॉड्यूल है इसलिए सारी सूचनाएं स्लाइड तथा वॉइस ओवर के रूप में मौजूद हैं. कृपया प्रशिक्षण प्रारंभ करने से
पहले सभी वीडियो तथा वॉइस ओवर को एक बार जरूर देख लेंगे.
- चुनौतियों
पर चर्चा के दौरान,
प्रतिभागियों को
चुनौतियों के उचित समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करें. चर्चा सकारात्मक हो तथा समाधान-आधारित हो.
- कृपया सुनिश्चित करें कि वीडियो देखने के बाद
होने वाली चर्चा सकारात्मक तथा प्रभावशाली तरीके से हो. ऐसा करने के पीछे यह
उद्देश्य है कि समूह-प्रबंधन के लिए शिक्षक के द्वारा किए जा रहे हैं मुख्य
गतिविधियों पर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया जा सके.
- पाठ
योजना पर चर्चा करने
के दौरान फैसिलिटेटर
से आग्रह है
कि पाठ योजना का
प्रारूप स्क्रीन पर
दिखाएँ. कृपया यह
सुनिश्चित करें कि चर्चा उपयोगी हो तथा सभी प्रतिभागी सक्रिय रूप से भाग लें.
टिप्पणियाँ