Manual - Lesson Plan & Differentiation सत्र 1: पाठ योजना निर्माण तथा इसका क्रियान्वयन समय 3.5 घंटे मुख्य संदेश पाठ योजना के पांचो चरणों का अनुपालन अवश्य किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्रों को अवधारणा की समझ स्पष्ट हो गई है. प्रत्येक चरण की अपनी कुछ प्रमुख विशेषताएं तथा भिन्न उद्देश्य हैं जिसके लिए अच्छी तरह से योजना बनाई जानी चाहिए तथा क्रियान्वयन के दौरान इसका अवश्य ध्यान रखना चाहिए. पाठ योजना के क्रियान्वयन का तरीका इसके निर्माण के तरीके से अलग है. इनमें पांचों चरण समान हैं परंतु इन का क्रम बदल जाता है. शिक्षकों से यह आशा की जाती है कि वे प्रत्येक ज्ञानसेतु कक्षा के लिए पाठ योजना का निर्माण करेंगे तथा इसे कक्षा में लागू भी करेंगे. कक्षा का पहला 40-45 मिनट इन पांच चरणों पर आधारित होगा तथा अगले 45-50 मिनट की अवधि में कार्यपुस्तिका पर अभ्यास किया जाएगा. . शिक्षक को यह सुनिश्चित करना होगा कि ज्ञान सेतु कक्षा के दौरान ...